LEADERSHIP BUILLDING लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
LEADERSHIP BUILLDING लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 नवंबर 2023

Importance of happiness in life

 

खुशी का महत्व: जीवन को सुखद बनाने के उपाय

परिचय:

खुशी एक ऐसा अहसास है जो हमारे जीवन को सुंदर बनाता है। यह एक ऐसी अनंत खोज है जिसे हम सभी चाहते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम खुशी के महत्व, और इसे बढ़ाने के कुछ उपायों पर बात करेंगे।

खुशी के लाभ:

खुश रहना हमें सकारात्मक तात्पर्यबोध, ऊर्जा, और स्वस्थ जीवन का अहसास कराता है। यह मानव जीवन में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। खुश रहने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होती है और व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

खुश रहने के उपाय:

1. सकारात्मक सोच:

सकारात्मक सोच रखना खुशी की एक महत्वपूर्ण कुंजी है। अपने चिन्हांकन में सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए रोजाना कुछ सकारात्मक मंत्र पढ़ना या लिखना आपके मनोबल को मजबूत कर सकता है।

2. स्वस्थ जीवनशैली:

नियमित व्यायाम और सही आहार खुश रहने में मदद कर सकते हैं। सही नींद लेना भी मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

3. संबंध बनाएं:

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना खुश रहने का एक अच्छा तरीका है। वे हमारे साथ हमारे सुख-दुख में शामिल होते हैं और हमें समर्थन प्रदान करते हैं।

समाप्ति:

खुशी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और हमें इसे समझना चाहिए कि यह हमारे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उपरोक्त उपायों को अपनाकर हम सभी खुशी भरे जीवन का आनंद ले सकते हैं।

आशा है कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा। खुश रहें और अपने जीवन को सुंदर बनाएं!


शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

HOW TO CHANGE YOUR HABBIT

 साथियों आज अपने  संस्करण में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा हु।  इसके लिए क्षमा प्रार्थी हु की बहुत दिनों बाद मैं इसे प्रकाशित कर रहा हूँ।  क्योंकि लोगों के जीवन मैं बहुत समस्याएं आती है ठीक उसी प्रकार  मै  भी व्यस्त था तो नहीं लिख पाया लेकिन अब लगातार आप  लोगों  को कुछ न कुछ  मिलता रहेगा जुड़े  हमारे इस ब्लॉग से और follow  भी कर लीजिये की आपको आपको update  भी मिलता रहे आइये शुरू करते हैं. 

                                                          इस संस्करण में आपको मैं कुछ अपनी आदतों को बदलने के तरीकों पर प्रकाश डालना चहुंगा जो मैंने कुछ किताबों को पढ़कर  पाया है उसी के कुछ नमूने बताना चाहूंगा क्योंकि ज्यादातर लोग यही   कहते पाए जाते  है की मैं ये नहीं  कर पा रहा हु  इसमें टाइम नहीं मिल रहा है  मैं व्यस्त हु।  वगैरह - वगैरह  लेकिन अगर हम चाहे तो क्या ऐसा कुछ भी है जो नहीं हो सकता।  आपका जवाब होगा कभी नहीं लेकिन अगर आप भी मेरी तरह इन आदतों से ऊब चुके है या ज्ञात हो चूका है वहाँ  पर समय बरबाद होता है तो आपको आपने आप से ये वादा करना होगा की ए.बी.ए. मैं सुधार कर रहूंगा मैं कुछ तथ्य देना चाहूंगा 



1 - लक्ष्य निर्धारित करना। 

सबसे पहले बताना चाहूंगा जिन भी चीजों को आप जानते है।  कि  ये चीजे मेरा समय बहुत बर्बाद करती है तो उसको सबसे पहले  पेपर पर  लिख ले और उन सब के आगे एक निर्धारित समय लिख ले जैसे जापानी लोगों का नियम है की अगर आपको कोई भी समस्या या किसी सवाल या कस्ट्रक्शन एंड सो ऑन कुछ भी हो अगर आप उस काम को समाप्त कर रहे है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है की यह समस्या इतनी  बड़ी है की इसका कोई हल नहीं है उसको छोटे - छोटे टुकड़ो में तोड़ लो और फिर उस अलग  टुकड़ो के लिए समय निर्धारित करलो और उसको एक स्टिकी नोट्स पर लिख कर कही ऐसी जगह चिपका ले जिस जगह पर आपकी नज़र  दिन भर में कम से कम १० से १२ बार तो जनि ही चाहिए। 



2 - खुद को पुश करना। 

इसमें आपको जो भी चीजें अपनी अपने दीवाल पर लिखकर चिपकायी है उसे देखने के लिए ही नहीं लगाया गया है।  अब आपको उस पर अमल करना है जैसे मानलो आप सुबह उठना चाहते हो लेकिन सुबह क्या होता है कि  जब हमारी नींद खुलती है तो बिस्तर से उठने के बजाय ये सोचते है की अभी तो ५ बजे है १० मं और सो लेता हु होता क्या है।  १० - १० मिनट करके १० बज जाते है और हम बिस्तर पर पड़े रहते है तो इसके लिया आपको क्या करना चाहिए की जैसे ही आपकी नींद खुले या फिर आपको कोई भी काम करना है और आपका मन रोकता है तो बस १ से ५ तक गिनना है और तुरंत ही उस काम को करना स्टार्ट कर देना है देखना धीरे धीरे ये सारी चीजें बदल जाएन्हि नहीं तो आप भी मेरी तरह सुबह उठ कर बिस्तर पर पड़े हुए फ़ोन चलते हुए टाइम बर्बाद करोगे अगर आपको ये ५ सेकंड का रूल गलत लगता है  आपको बताना चाहूंगा एक बुक है Mel  Robbin की The  ५ second  rule  इसको अच्छे से पढ़ लेना और इन बातों पर अमल करना तभी आपको फर्क दिखेगा नहीं तो ये सब व्यर्थ चला जायेगा 

   


3 - भ्रमित करने वाली चीजों को नजर अंदाज करना। 

इस बात का ध्यान रहे जो भी ऊपर बताई गयी बातें है उन सब को करने के साथ साथ आपको जो भी चीजे आपको भ्रमित करती है उन सब चीजों को करना या उसे करना कम कर देना चाहिए जैसे मेरी एक आदत थी शार्ट वीडियो देखने की जिसके लिए मैंने मोबाइल चलाना छोड़ा नहीं बलि शार्ट वीडियो देखना बंद कर दिया जब कबहि देखने का मन करता तो उसको छोड़ देता था और उसकी जगह पर कोई नई एक्टिविटी कर लेता था और वही करना चाहिए और मोबाइल  थोड़ा काम कर देना चाहिए क्योंकि मोबाइल टाइम काटते काटते कब अपना कट जाता है पता ही नहीं चलता हम कहते है न की समय काट  रहे है अरे यार तुम समय नहीं काट रहे हो समय आपका काट रहा है।  ये बात जितनी जल्दी समझ मैं आ जाये उतना ही बढ़िया है तो समय नहीं कटना है उसको खर्च करना है। 



4 - नए नए कौशल का विकाश करें। 

सथियों इस भागती दुनिया मैं अगर आपको भागना है आगे निकलना है तो भागना नहीं दौड़ना पड़ेगा तो जिंदगी के हर मोड़ पर  भागने के लिए तैयार रहे अगर आप सुस्त पड़े तो आपके पीछे वाला कब आपसे आगे निकल जायेगा भांप भी नहीं पाओगे हमेशा आपको दो कदम आगे चलना होगा आपसे मेरी विनती है की हमेशा कुछ न कुछ सिखते रहिये अपने लिए तो नहीं अपने माँ बाप के लिए कुछ कर लीजिये क्योंकि आपसे उनको बड़ी उम्मीदें है और अभी आपके दम पर नहोने पता नहीं कितनो को क्या क्या बोला होगा तो उनकी फीलिंग को समझे अपने लिए तो नहीं कम से कम उनके लये कुछ  नया सिखिए अब अंत मैं यही कहना चाहूंगा की कुछ सीखते रहिये 



                                    आज का ब्लॉग यही  होता है अगर इस संस्करण में मैंने कुछ ऐसा लिखा है तो कृपया कमेंट के माध्यम से हमे बताना न भूले और जो भी बातें बताई गयी है उन सब पर अमल करें आपके  आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा मुझसे अगर कोई गलती हुई होगी तो माफ कीजिये और इस ब्लॉग को फॉलो जरूर कीजियेगा धन्यवाद। 

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

HOW TO BE A GOOD LEADER USING SOME EASY TIPS

                     

नमस्कार मित्रों आज मैं आप लोग एक नए अध्याय के बारे में बताने जा रहा  जिसको लीडरशिप कहते है तो आइये आज के अध्याय की शुरुआत करते है 

                              Lion, Big Cat, Predator, Lioness, Animal

                         नेतृत्व एक ऐसा गुण है जो किसी भी उधोग धंधे या किसी भी व्यक्ति के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन ला सकता है चाहे उसका बिता हुआ समय कैसा भी हो।  वह व्यक्ति व्यक्ति जिस भी संसथान  काम करता है इस संसथान को बुलंदियों तक ले जाता है फिर परिस्थिति चाहे कैसी भी हो।  हर आदमी को चाहिए की  व्यक्तित्व को एक नेता की तरह विकसित करे तभी वह अपने जीवनकाल में सफल बनता है आज मैं अपने अनुभव द्वारा और ज्ञान के आधार पर कुछ तरीके बताऊंगा जिसका उपयोग करके आप अपने अंदर के नेता को जागृत कर सकते है 

5 आसान तरीको का उपयोग करके आप अपने अंदर छिपे नेता को जागृत करें।

1- अनुशासित अभ्यास करें। 

अगर आपको एक अच्छे लीडर की तरह बनाना बनना है तो पहले आपको खुद ही अनुशासित होना होगा। और आपको अपने काम को तय सीमा के अंदर ही पूरा कारना होगा यदि आप डिसिप्लिन है तो आप सक्सेस है नहीं तो आपका कुछ नहीं हो सकता आप कभी भी आगे नहीं जा सकते।  पहले  खुद करेंगे तब कोई दूसरा आपका अनुशरण करेगा एक नेता में लोग क्या देखते है यही  एक आइडियल पुरुष हो और अपनी बातों पर अडिग हो कभी भी जरूरत पड़े तो सहहयता करे तो दोस्तों हमें पहले खुद ही अनुशासित होना होगा तब जाकर कोई आपको फॉलो करेगा। अगर आपने किसी काम को करने का निर्णय कर लिया तो उस काम को पूरी निष्ठा और लगन  के साथ अनुशासित होकर पूरा करे निरंतर अनुशासन का अभ्यास करें। 

                                              Discipline, Angry, Woman, Mother, Child

2- पहल करने की आदत डालें। 

दोस्तों इस अध्याय का दूसरा पॉइंट है पहल, हाँ पहल आपने सही सुना ये  एक गुण है जो हर नेता के अंदर होना चाहिए चाहे वो राजनीति ही क्यों न हो। यदि आप पहल करते हो तो आपको देखकर और भी लोग प्रेरित होंगे जिससे लोग आपका साथ देंगे। देखिये इंसान का एक चरित्र होता है जो किसी भी काम को करने के लिए जब तक की उसको यह अहसास न हो जाये की ये भी हो सकता है वो इंसान कभी भी उस रस्ते पर नहीं जाता है फिर रास्ता चाहे कितना भी आसान क्यों न हो उसको कोई ऐसा चाहिए जिसको वो फॉलो करके उस रस्ते पर चल सके अगर आपको एक लीडर बनाना है तो आपको चाहिए की आप पहल करने की आदत डाल लो तब जाकर ही आप लीडर बन सकते हो चाहे वो कॉर्पोरेट लाइफ हो या कॉलेज लाइफ ये कहावत तो अपने सुनी ही होगी "भाग, लो या फिर भाग लो। " तो हमे भाग, लेना है न की भाग लेना है। प्रभावशाली बनिए लोगो पर मत डालिये उन पर एक प्रभावी छवि बनाइये उनको इनस्पायर कीजिये। उनके इन्फ्लुएंसर बनिए न की उनपर किसी भी प्रकार का दबाव डालें। 
                                  

3- टीम के भले में सोचें और दोस्ताना व्यवहार रखें। 

दोस्तों ये बात सच है अगर आप अपना भला चाहते है तो अपनों का भला करना होगा। अगर आप अपने काम को पूरी टीम के लिए डेडिकेटेड रखोगे तो आपका अच्छा ही होगा अगर आप को कुछ अवार्ड मिलते है तो उसमे टीम को श्रेय अवश्य दे और पूरी टीम को धन्यवाद दे लोगो के आपसी झगडे को सुलझाए।  सबको साथ लेकर आगे बढ़े यह ही हमारे भले के लिए अच्छा होगा अगर आपको अच्छा लीडर बनना है तो पहले लोगों के दिल में अपनी जगह बनानी होगी अगर आप लोगों के दिल में बस जाते हो तो आप उनके लिए हीरो बन जाओगे इसलिए लोगों के भले के बारे में सोचें। लोग आपका भला सोचेंगे। लोगों के सुख दुःख के भागीदार बनिए। लोगो के लक्ष्य को  अपने साथ और उनके फायदे में अपना फायदा ढूंढिए उनके लक्ष्य को अपना लक्ष्य मानिये और  उस लक्ष्य को पाने में उनकी मदद कीजिये उनको मोटीवेट करिये। 
                    Motivation, Strategy, Arrows, Building

4- क्रिएटिव ढंग से काम करें। 

दोस्तों एक लीडर के अंदर क्रिएटिविटी होनी चाहिए अगर आपको लीडर बनना है तो हर काम में क्रिएटिविटी दिखाइए लोगों से अलग सोचिये और कोशिश करें की लोगों से जल्दी और उनसे अच्छे ढंग से काम को पूरा करें लोगों को आईडिया दें।  ये सोचें की काम को काम मेहनत में और जल्दी कैसे पूरा करें अच्छे विचार शेयर करें लोगों को उत्साहित करें और परेशानी का हल ढूंढने में मदद करें लोगों को कैसे रिझाना है ये सीखें लोगों को प्रेरित करें। और जरूरत पड़ने पर इंस्पायर करें।  काम में हाथ बटा दें , किसी को परेशानी में देखकर उनकी परेशानी पूछें हो सके तो उनकी मदद भी कर दें और आउट ऑफ़ बॉक्स थिंकिंग रखें हर काम को अलग आयाम से करें।
                            Street Art, Dortmund, Mandela, Nelson

5- जितना हो सके ज्ञान अर्जित करें। 

दोस्तों एक लीडर के अंदर एक दूसरे की सहायता करना और काम को अलग ढंग से करना यही सब नहीं होता उसको क्रिएटिव आईडिया के लिए पढ़ना जरूरी है नहीं तो अच्छे विचार आएंगे ही नहीं ऐसा नहीं है की आप अगर पढ़ना नहीं जानते तो आपके पास अच्छे विचार नहीं आएंगे आप क्रिएटिव थिंकिंग नहीं हो सकते वगैरह नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है कितने लोग तो जन्मजात ही लीडर होते है लेकिन अगर आपको सामने वाले के कॉन्फिडेंस को गिरना है तो आपके तरकस में कोई ऐसा तीर हो जिसके बारे में अगला कुछ भी नहीं जनता हो तो ऐसे तीर के लिए आपको पढ़ना होगा दोस्तों अगर आप चाहते है की आप एक अच्छे लीडर बने तो आपके पास लगभग हर तरह की नॉलेज हो और आप एक अच्छे वक्ता भी हो तो इन सब के लिए आपको बुक के पास जाना ही पड़ेगा तो दोस्तों जितना हो सके उतना पढ़ें और ज्ञान हासिल करें ये मेरा वादा है आप जरूर सफल लीडर बनेंगे 
                             Heart, Motto, Planning, Calendar
                अगर आप लीडर के बारे में और भी पढ़ना  चाहते है तो बने रहिये हमारे साथ हम ऐसे ही पोस्टर के साथ फिर हाजिर होंगे जल्दी ही और हमें अपना फीडबैक अवश्य दे इस पोस्ट के बारें में मैं हर सप्ताह ऐसे आर्टिकल लेकर हाजिर रहता हु आपका बहुत धन्यवाद। 

 

Importance of happiness in life

  खुशी का महत्व: जीवन को सुखद बनाने के उपाय परिचय: खुशी एक ऐसा अहसास है जो हमारे जीवन को सुंदर बनाता है। यह एक ऐसी अनंत खोज है जिसे हम सभी च...